ब्यूरो :- सत्यशील गोंडाने
वारासिवनी | नवेगांव -3 में मंगलवार को ग्राम पंचायत के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ”स्वच्छता ही सेवा अभियान” का शुभारंभ समारोह एवं स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन किया गया। ग्राम के स्कूल से सुबह 10 बजे हाथों में स्लोगन लिए छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। ये रैली ग्राम का भ्रमण करते हुए हुए प्रमुख सड़क मार्ग से ग्राम पंचायत पहुंची।
यहां मुख्य अतिथि विवेक विक्की पटेल ने छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वसायता समूह की महिलाओ व समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को अपने गली मोहल्ले और घर के आस-पास साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष आशु गुनाराम बघेल, दुर्गाप्रसाद लिल्हारे जनपद उपाध्यक्ष,द्रोन डोहरे जनपद सदस्य, नरेंद्र शुक्ला भाजपा मंडल अध्यक्ष,अरविन्द डहरवाल जनपद सदस्य, अनिल सहारे सरपंच ग्राम झरिया, सुनील हिरकने सहायक यंत्री जनपद खैरलाँजी,सुरेंद्र रहाँगडाले उपयंत्री, संजय बोरकर ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना, मुकेश पालेवार ब्लॉक समन्वयक स्वच्छता अभियान, व ग्राम नवेगांव -3 के युवा सरपंच संदीप लिल्हारे,बलिराम मस्करे उपसरपंच,दिनेश लिल्हारे सचिव,सूर्यपाल घरसेले रोजगार सहायक, व पंचगण एवं समस्त नवेगांव 3 के समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

