Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसूरौठ की 12 छात्राओं का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ...

सूरौठ की 12 छात्राओं का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

मूकनायक

ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान/हिंडौन सिटी


सूरौठ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की 12 छात्राओं का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा एवं शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ में आयोजित हुई जिला स्तरीय छात्रा वर्ग फुटबॉल 19 वर्ष एवं 17 वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की छात्रा शिवानी, पूनम, चंदा सैनी, रानी सैनी, शोभा सैनी, पूजा सैनी, प्रवेशी, कश्मीरा सैनी, गौरी प्रजापत, रिंकी जाटव एवं गौरा कुमारी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयन कमेटी की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर स्थानीय विद्यालय में विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं का सम्मान किया। बताया गया कि राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता अलवर में आयोजित होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments