Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरसमाज सुधारक एडवोकेट केसरी लाल बौद्ध का 19 सितंबर को हुआ परिनिर्वाण,...

समाज सुधारक एडवोकेट केसरी लाल बौद्ध का 19 सितंबर को हुआ परिनिर्वाण, 2 अक्टूबर को दिल्ली में होगा परित्राण पाठ श्रद्धांजलि सभा

मूकनायक

राजस्थान
/हिंडौन सिटी/बसेड़ी
ओमप्रकाश वर्मा

समाज सुधारक एडवोकेट माननीय केशरी लाल बौद्ध एडवोकेट अब हमारे बीच नहीं रहे। एडवोकेट केसरी लाल बौद्ध मूलतय पीपरोन , तहसील बसेड़ी, जिला धौलपुर के निवासी थे । दिनांक 19 सितम्बर 2024 को शाम 3:40 बजे आर्यन अस्पताल कालकाजी, दिल्ली में उन्होंने अंतिम साँस ली।
दलित समाज मैं जन्मे एक महान यौद्धा हमारे बीच नहीं रहे । उनका समस्त परिवार बेहद दुखी है, उनका इस तरह से परिवार और समाज को छोड़कर जाना बेहद पीड़ादायक है उनकी कमी हमें व समाज को हमेशा खलती रहेगी। तथागत सम्यक सम्बुद्ध उन्हें अपने चरणों में शरण दें, शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। एडवोकेट किशोरी लाल बौद्ध परिनिर्वाण के उपलक्ष में परित्राण पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को किया जा रहा है।अत: आपसे निवेदन है कि निम्न कार्यक्रमानुसार उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करने की कृपा करें।
कार्यक्रम दिनांक 02 अक्टूबर 2024 बुद्ध वंदना दोपहर 2:00 बजे पुष्पांजलि सभा दोपहर 3:00 बजे,
शाम का भोजन शाम 5:00 बजे स्थान
डॉ अम्बेडकर भवन, रानी झाँसी रोड, दिल्ली (नजदीक मेट्रो स्टेशन झंडेवालान व आर.के.आश्रम)

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments