Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानश्री महावीर जी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लीग मुकाबले

श्री महावीर जी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लीग मुकाबले

मूकनायक

राजस्थान/ हिंडौन सिटी

अजीम खान चिनायटा

श्री महावीर जी 68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक /उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर शुक्रवार को आयोजित हुए मुकाबले। संयोजक एवं प्रधानाचार्य मुकुट कुमारी गुर्जर व फील्ड मार्शल लोकेश मीणा ने बताया 17 वर्ष आयु वर्ग हैंडबॉल छात्रा प्रतियोगिता के लीग मुकाबले आयोजित हुए। नागौर ने अलवर को 97से गंगानगर ने जयपुर शहर को 12-2 से, जयपुर शहर ने गंगापुर को 10-0 से,भीलवाड़ा ने खैरथल तिजारा को 25-4 से, अजमेर ने सलूंबर को 11-1 से, भरतपुर ने सांचौर को 2-1 से,डूंगरपुर ने सांचौर को 2- 1से , जोधपुर ग्रामीण ने अनूपगढ़ को 20-5 से, टोंक ने केकड़ी को 8 -3 से, पाली ने बालोतरा को 14-2 से, शाहपुरा ने कोटा को 11-2 से,बांसवाड़ा ने प्रतापगढ़ को 16-0 से, भीलवाड़ा ने सलूंबर को 17-0 से, हनुमानगढ़ ने नीम का थाना को 19-6 से, डिडवाना ने ब्यावर को 12,- 8 से हराया । इसी तरह 19 वर्ष आयु वर्ग में टोक ने कोटपूतली बहरोड को 13-0 से , जैसलमेर ने सिरोही को 9-4 से, बालोतरा जैसलमेर 1-1 से बराबर जैसलमेर ने सिरोही को 9-4 से, बाड़मेर में सलूंबर को 10 -0, भीलवाड़ा ने केकड़ी को 9-3 से, अजमेर ने जोधपुर शहर को 8-3 से, जयपुर ग्रामीण ने बांसवाड़ा को 16-3, सीकर ने नागौर को 13-10 से, चूरू नेपाली को 5 -3 से , गंगानगर ने उदयपुर को 10 -2 से, ब्यावर ने भरतपुर को तीन एक से, शाहपुरा ने कोटा को 12-0 से, बूंदी ने दूदू को 23-2 से, हनुमानगढ़ में नीमकाथाना को 8-0, सवाई माधोपुर ने दोसा को 5-2 , जयपुर अकादमी ने अनूपगढ़ में 15-0 से हराया।खेल संचालन समिति के संयोजक भगत सिंह बेनीवाल, व प्रियाकांत बेनीवाल , ने बताया कि प्रातः 7 00 बजे से खेल मैदाने पर मैच आरंभ होंगे । खिलाड़ियों से किया परिचय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक करौली इंद्रेश तिवारी , उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मानसिंह मीणा, प्रधानाचार्य मुकुट कुमारी गुर्जर, वाइस प्रिंसिपल दिनेश चंद मीणा, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा मुरारी लाल शाक्यवार,वीरेंद्र वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष रामकेश मीणा ने किया छात्रा खिलाड़ियों से परिचय मानसिंह मीणा ने कहा खेल को खेल की भावना से खेलें एवं जीत की शुभकामनाएं दी । मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता आठ मैदाने पर आयोजित हो रही है मैदान पर चिकित्सा व्यवस्था, जल व्यवस्था, आदि को व्यवस्थित रखा गया है । सुनील यादव, देवेंद्र शर्मा, भावना टॉक, जयराम स्वामी, प्रिया जोशी, युधिष्ठिर भाकर, देशराज आदि ने स्कोर की भूमिका निभाई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments