Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीश्री महावीर जी डॉ अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी, कर्मचारी संगठन (अजाक)...

श्री महावीर जी डॉ अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी, कर्मचारी संगठन (अजाक) की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन

मूकनायक

दीपक कुमार

राजस्थान/ करौली

श्रीमहावीर जी जिला करौली में डॉक्टर अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी संगठन (अजाक )द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी गठन के संदर्भ मे ज्ञानचंद रिटायर्ड डबल एओ की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई ।अजाक जिला अध्यक्ष कवर लाल द्वारा इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई एवं प्रकाश चंद जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष, कमल प्रधानाचार्य,सुरेश चंद केन एवं पदम सिंह उपाध्यक्ष अजाक द्वारा अपने-अपने विचार सभी के समक्ष रखे गए तत्पश्चात सभी की सहमति से देवी लाल जाटव रिटायर्ड प्रधानाचार्य को ब्लॉक अध्यक्ष, अमर सिंह प्रधानाचार्य को महासचिव तथा राम अवतार को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया l इसके बाद जिला कार्यकारिणी ने एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्य करने के निर्देश प्रदान किए नव गठित कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान करने के साथ-साथ अध्यक्षता कर रहे ज्ञानचंद द्वारा अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया l इसमें ज्ञानचंद रिटायर्ड डबल एओ, कंवरलाल अध्यक्ष अजाक, प्रकाश चंद्र पूर्व जिला अध्यक्ष अजाक, पदम सिंह उपाध्यक्ष, कमल लाल उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र केंद्र प्रवक्ता अजाक, देवी लाल प्रधानाचार्य,अमर सिंह, राम अवतार , विजय सिंह समाजसेवी में एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments