Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरलड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने जांच के लिए टीम...

लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की

मूकनायक

राजस्थान/भरतपुर

(राजवीर सिंह)

भुसावर थाने में दर्ज 19 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मामले में आधा दर्जन से अधिक टीम गठित की गई है। आज 25 सितम्बर को डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस अधिकारियों ने जाप्ते के साथ पहाडों पर सर्च अभियान शुरू किया। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 19 वर्षीय लड़की 22 अगस्त को घर से शौच करने जाने के बाद वापस नहीं लौटी तो पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से लड़की की तलाश की जा रही है। आईजी राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने टीमों का गठन किया है। मोबाइल लोकेशन समेत विभिन्न तकनीकों और साइबर टीम का साथ लेते हुए लड़की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आज डॉग स्कॉइड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश की। एसपी ने मामले में लड़की की तलाश और आरोपियों की पहचान करवाने वालों को 25 हजार का इनाम देने की बात कहीं है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments