Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुररूपवास उपखंड के गांव जोतरोली में स्वर्गीय गोपी राम जाटव की...

रूपवास उपखंड के गांव जोतरोली में स्वर्गीय गोपी राम जाटव की स्मृति में दो दिवसीय भीम जागरण संपन्न

मूकनायक

राजस्थान/भरतपुर/ रूपबास


ओमप्रकाश वर्मा

भरतपुर जिले के रूपवास उपखंड के गांव जोतरौली में स्वर्गीय गोपी राम जाटव की स्मृति में दो दिवसीय भी जागरण हुआ संपन्न। जोतरोली गांव के स्वर्गीय गोपी राम जाटव की कुछ दिन पहले हुई थी मृत्यु जिसको लेकर उनके बेटे मुकेश कुमार जाटव और उनके पौत्र देवेंद्र कुमार जाटव, कमल सिंह जाटव, अभिषेक कुमार जाटव द्वारा उनकी स्मृति में यहां दो दिवसीय भीम जागरण का आयोजन किया गया । भीम जागरण की शुरुआत बुद्ध वंदना और तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब के चित्रपट पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।भीम जागरण अल टाइगर म्यूजिक ग्रुप के संस्थापक विनोद टाइगर गांव बडरिया बसेड़ी धौलपुर की म्यूजिक कंपनी द्वारा दो दिवसीय भीम जागरण में प्रस्तुति दी गई। भीम जागरण के माध्यम से उन्होंने बताया कि किस तरह से बाबा साहब ने अपने चार बच्चों को बहुजन समाज के लिए कुर्बान किया उनकी इस कुर्बानी को बुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब ने किस तरह से पीने का पानी का अधिकार दिलाया महाड़ सत्याग्रह करके इसके अलावा विश्व रतन संविधान निर्माता बहुजनों के मसीहा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बहुजनों को जीने के अधिकार दिलाए। उन्होंने जीत के माध्यम से बताया कि बाबा साहब का त्याग और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एक्टिविस्ट बी ए फाइनल की छात्रा गांव की ही करीना कुमारी पुत्री बाबूलाल लाल जाटव द्वारा यहां सिंबल ऑफ नॉलेज भीम सॉन्ग और हम तो भीम के दीवाने, बाबा भीम बसे मेरे सीने में के माध्यम से भीम जागरण में उपस्थित लोगों को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गंगाराम जाटव, मोहन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश वर्मा, शुगर सिंह जाटव, धनीराम जाटव, घनश्याम जाटव, स्वामी जाटव, लखन जाटव ,नेपाल सिंह जाटव ,अशोक कुमार जाटव, ओमवती , सुफेदी देवी, सुख देवी, सुमित्रा देवी फूलवती,अमर कुमार जाटव घाटोली, रन सिंह जाटव रछुआ अजय कुमार ब्रहुमपुर,, सतीश कुमार जाटव रूपवास, रामपति देवी भरतपुर, दारा सिंह जाटव बहरा रेखपूरा, विष्णु कुमार जाटव भरतपुर, लोकेंद्र कुमार नदबई, जोगेंद्र कुमार अचलपुरा, मुन्ना कुमार कादौली, भगवान सिंह कंडल की कोठी, किशोर कुमार विनऊंआ, किशन सिंह वहज, बृजवासी सोमला, अनिल कुमार डाबर, गोपाल गजनुआ ,बने सिंह कवई, बृजमोहन जाटव मई लखनपुर सहित आसपास के सैकड़ो महिला पुरुषों ने इस भी जागरण का आनंद लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments