Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानराज्य स्तरीय हैंडबॉल के सुपर लीग मुकाबले में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

राज्य स्तरीय हैंडबॉल के सुपर लीग मुकाबले में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

मूकनायक

राजस्थान/ हिंडौन सिटी

अजीम खान चिनायटा

श्री महावीर जी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्री महावीर जी के तत्वाधान में विद्यालय के खेल मैदान पर खेली जा रही राज्य स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता का उत्साह चरम पर पहुंच रहा है सोमवार को विद्यालय के खेल मैदान पर दोनों ही वर्ग 17 और 19 आयु वर्ग के सुपर लीग मैच आयोजित किए गए जिसमें 16 टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और अपने जिले की जीत सुनिश्चित कर सेमी फाइनल मुकाबले में अपने जिले का स्थान पक्का किया।

प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य मुकुट कुमारी गुर्जर व फील्ड मार्शल लोकेश मीणा एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि 26 सितंबर से आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन सुपर लीग के मुकाबले में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और अपने-अपने जिले का स्थान सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पक्का किया प्रतियोगिता चरम सीमा पर पहुंच चुकी है खिलाफ उत्साह दर्शकों में भी देखने को मिल रहा है।

उधर आयोजक विद्यालय के एवं विकास अधिकारी श्री ज्ञान सिंह बेनीवाल के प्रोत्साहन पर भामाशाह व पंच पटेलो की ओर से भी प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए खिलाड़ियों व बीकानेर एवं करौली जिले से प्रतिनियुक्ति निर्णायक एवं खिलाड़ियों की सेवा में पलक पावडे बिछा रखे हैं ग्राम पंचायत अकबरपुर नौरंगाबाद , चादन गाव दनालपुर के पंच पटेल , भामाशाहों की ओर से जमकर खिलाड़ियों को हर संभव खान-पीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

*सुपर लीग मुकाबले प्रतियोगिता के दौरान 17 वर्ष आयु वर्ग में भीलवाड़ा ने श्री गंगानगर को 28-19 से, चूरू ने बाड़मेर को 20-17 से, पाली ने जयपुर ग्रामीण को 13-10 से, सीकर ने चित्तौड़गढ़ को 15-12 से, चूरू ने पाली को 25-12 से, सीकर ने भीलवाड़ा को 24-18 से, बाड़मेर ने जयपुर ग्रामीण को 26-7 से पराजित किया ,श्री गंगानगर चित्तौड़गढ़ का मैच स्कोर 11-11 रहने पर टाई रहा ।

इसी तरह 19 वर्ष आयु वर्ग जयपुर अकादमी ने बूंदी को 30-4 से , सीकर ने श्रीगंगानगर को 15-9 से, बाड़मेर ने जयपुर ग्रामीण को 16 -13 से, चित्तौड़गढ़ ने टोंक को 9-6 से, जयपुर अकादमी ने श्रीगंगानगर को 20 – 3 से पराजित कर दिया।

प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य मुकुट कुमारी गुर्जर, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मानसिंह मीणा, पर्यवेक्षक विकास गुप्ता, राजेश मीणा, सेवानिवृत खेल प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा, तकनीकी सलाहकार मुरारीलाल शाक्यवार, प्रधानाचार्य रामनरेश, अधना, शिवचरण पोसवाल, रामहरी मीणा, जसराम गुर्जर, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष रामकेश मीणा, नंदकिशोर शुक्ला आदि ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर विधिवत रूप से मैच शुरू करवाए।
इस दौरान बीकानेर निदेशालय से प्रतिनियुक्त निर्णायक दीपक दत्ता जयपुर ,सपना अवस्थी कोटा, त्रिवेणी शर्मा डीडवाना सिटी , वीरेंद्र शर्मा जयपुर,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रति नियुक्त शारीरिक शिक्षा कार्यालय प्रभारी उमेर मीणा, देवी सहाय शर्मा , विनीत कुमार मीणा, गजानंद मीणा, युधिष्ठिर भाकर ,गोकुल मीणा , विनोद मीणा , नरसी गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, नीरज मीना ,आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मैच संचालन समिति के सुनील यादव व जयराम स्वामी ने बताया मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मैदान नंबर 1 और 4 पर खेले जाएंगे। जल व्यवस्था सिरमौर पटेल चंदन गांव, व्यवस्था में लगे नंद किशोर शुक्ला ,पुस्तकालय अध्यक्ष रामकेश मीणा, टेक राम, शैलेंद्र उपाध्याय मीणा, लोकेंद्र जाटव, ने प्रतियोगिता में प्रत्येक मैदान पर आर ओ के पानी के कैंपर रखवा कर ठंडा पानी उपलब्ध करवाया । प्रधानाचार्य रामनरेश स्काउट गाइड , एन एस एस, एस पी सी स्टूडेंट ने किया सहयोग* स्काउट प्रभारी, किशन दास जाटव, व भूपेंद्र सिंह गुर्जर , एन एस एस प्रभारी , जनक राम मीणा, व सुरेंद्र मीणा, एसपीसी प्रभारी हरकेश गुर्जर के निर्देशन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कार्य कर छात्रों ने सभी जगह अपनी महती भूमिका निभाई ।

भामाशाह का मिला सहयोग 68 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल छात्रा प्रतियोगिता मैचों को करवाने के लिए आठ मैदान का निर्माण करवाया गया मैदान के निर्माण में जेसीबी, मिट्टी डलवाई , ट्रैक्टरों से चाटी लगवाने के बाद मैदान खेलने के लिए तैयार हुए इस कार्य में लगी राशि का आर्थिक व शारीरिक, योगदान ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ज्ञान सिंह बेनीवाल, ग्राम विकास अधिकारी महेश कुमार जाटव, अकबरपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा किया गया इस सहयोग से पूर्व स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान में काफी गहरे गड्ढे हो रहे थे । दिनेश चंद जाटव दिव्यांग का प्रतियोगिता में सहयोग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल की छात्रा खिलाड़ियों के लिए भामाशाह दिनेश चंद जाटव दिव्यांग की तरफ से छात्राओं को प्रातः कालीन नाश्ता दिया गया। *भामाशाह दिनेश चंद जाटव दिव्यांग का प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रेम ** राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल की छात्रा खिलाड़ियों के लिए भामाशाह दिनेश चंद जाटव दिव्यांग की तरफ से छात्राओं को प्रातः कालीन नाश्ता दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments