Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरयुवती के लापता होने पर ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस के सामने किया...

युवती के लापता होने पर ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस के सामने किया धरना पदर्शन

मूकनायक

राजवीर सिंह

राजस्थान/भरतपुर
भुसावर थाना क्षेत्र के करीब तीन दर्जन महिला-पुरुषों ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव की एक युवती के लापता होने के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि 22 अगस्त को उनकी गांव की एक युवती बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं चली गई। पीड़ित परिवार ने युवती के मोबाइल से मिले संदिग्ध नंबरों की जानकारी देते हुए भुसावर थाना में युवती को बहलाने-फुसलाने का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, पुलिस अब तक युवती को तलाश नहीं कर सकी है, और आरोपियों के बारे में भी कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस स्थिति से नाराज पीड़ित परिवार और गांव के लोग लगातार पुलिस अधिकारियों से उचित जवाब की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इसी असंतोष के चलते ग्रामीणों ने धरना देने का फैसला किया। इस प्रदर्शन के दौरान, सीओ ग्रामीण आकांक्षा चौधरी ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और उचित दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments