मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/हिंडौन सिटी
हिंडौन में मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर आज मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं फल वितरण किया गया।
एडवोकेट निदा उल हक ने बताया कि आज 16 सितंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्धाश्रम में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को मिठाई एवं फल वितरण करते हुए मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि मोहम्मद साहब की जीवनी को पढ़ने के बाद उनके बताए हुए सिद्धांतों पर अमल करने से ही खुशहाली आएगी।
इस अवसर पर फखरुद्दीन राइन,आमिर कुरैशी,रफीक चौधरी,शफीक खान,फजलू भाई व शाहरुख आदि उपस्थित रहे।

