Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरबीजेपी एससी मोर्चा ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध...

बीजेपी एससी मोर्चा ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध में अशौभनीय टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

मूकनायक

राजस्थान /भरतपुर

(राजवीर सिंह)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा भरतपुर द्वारा लोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध में अशोभनीय बयान के खिलाफ भाजपा कार्यालय भरतपुर पर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन वर्मा के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता के साथ विशाल संगोष्ठी का आयोजन कर लोकसभा विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा की गई।संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चरणों में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एससी मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा प्रदेश सह संयोजक डॉ प्रोफेसर जग्गो सिंह, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश बुटोलिया, राकेश मूड़ोतिया, नेताराम जाटव, ओमप्रकाश कोली, विजय सिंह एडवोकेट, शिव सिंह,नेतराम विजेंद्र तेहरिया सहित एससी मोर्चा के सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments