मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/हिंडौन सिटी
उपजिला कलक्टर महोदय उपखण्ड हिण्डौन को रैली माली का पुरा में बाढ़ के कारण फसल एवं मकानों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलानें एवं खारी नाले के बहाव क्षेत्र में दबंगो द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए दिया ज्ञापन कि हाल ही में हिण्डौन शहर में आई बाढ़ के कारण खारी नाले के बहाव क्षेत्र में अवरोध होने के कारण नाले का पानी हमारे घरों एवं खेतों में खड़ी फसल में घुस गया है जिससे कारण हमारे खेतों में खड़ी फसल (तिल, बाजरा, ककडी, लौकी, गोभी, बैंगन, मिर्च इत्यादि) पूर्णतया खराब हो गई है एवं हमारी बस्ती के अधिकांश घरो में तेज बहाव से पानी प्रवेश कर जाने के कारण कई कच्चे घर गिर गये हैं जिससे घरों में रखा खाने का सामान (गेंहूँ, आटा, चावल, मसाले) खराब हो गया तथा कुछ पक्के मकानों में भी दरारे आ जाने के कारण ये मकान रहने योग्य स्थिति में नहीं रहे है जिससे हमें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। श्रीमानजी खारी नाले की सफाई के दौरान जो मलबा निकाला गया है वह भी नाले के किनारे किनारे ही डाल दिया गया है जिससे कारण हमारे कुछ घरों के लिये आने जाने का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया है। श्रीमान जी कुछ दंबगों द्वारा हमारी ढाणी के लिये बयाना रोड तक आने जाने का रास्ता जोकि हमारे पूर्वजो के समय से रास्ता (दगडा) है एवं खारी नाले के बहाव क्षेत्र जोकि खसरा नम्बर 1111,1165 में स्थित है को अवरूद्ध करते हुए पक्के बाऊण्ड्रीवाल बनाकर अवरूद्ध किया जा रहा है। यदि इस अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रुकवाकर हटाया नही गया तो भविष्य में भारी समस्या का सामना करना पड सकता है। उन्होंने मांग करते हुए बताया कि बाढ के कारण हमारी ढाणी में कच्चे पक्के घरों एवं फसल खराब होनें का तत्काल प्रभाव से सर्वे करावें क्योंकि अभी तक कोई भी कर्मचारी हमारे यहाँ सर्वे के लिये नही पहुँचा है। साथ ही खारी नाले पर रास्ते को ठीक कराने एवं बहाव क्षेत्र व रास्ते में किये जा रहे अतिकमण को तत्काल ध्वस्त करानें की कार्यवाही कराने के दिया शिकायती पत्र दिनेश चन्द सैनी नेता प्रतिपक्ष ,जगदीश सैनी, मलखान सैनी, संतोष कुमार ,सचिन ,लोकेश, रतनसिंह ,विजेंदर ,ओमप्रकाश ,भूपेंद्र सैनी ,वेदराम सैनी ,लाखनसिंह, विजेंद्र सैनी ,योगेश तिवारी, धूपसिंह ,धारासिंह ,देवेंद्र, नेनुआ के द्वारा ज्ञापन देकर अवगत कराया गया

