मूकनायक
उत्तर प्रदेश/मथुरा
ओमप्रकाश वर्मा
दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के बैनर तले दिनांक 22 सितंबर, 2024 रविवार को प्रेम कॉम्प्लेक्स विपश्यना केंद्र चंदनवन, मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध की उपस्थिति में आगरा मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से पूज्य भंते/केंद्रीय शिक्षक बुद्धरतन थेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष (संस्कार) आद राजवीर सिंह सिद्धार्थ फिरोजाबाद से, प्रदेश कोषाध्यक्ष आद सौदान सिंह अलीगढ से, प्रदेश सचिव(प्रचार एवं पर्यटन) आद डॉ किशोर सागर मैनपुरी से, प्रदेश सचिव (महिला) आद मंजू केसरी मथुरा से शामिल हुए। मंचासीन अथितिगणों द्वारा बुद्ध और डॉ अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर सामूहिक रूप से त्रिशरण ,पंचशील देकर बैठक का विधिवत मंगलारंभ हुआ।
मंडल अध्यक्ष आयु0 प्रभाकर के द्वारा आगरा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध द्वारा 01 अप्रैल, 2024 के बाद प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों का मंडल और जिला शाखाओं द्वारा पालन, सदस्यता अभियान, केंद्र और राज्य का सदस्यता अंशदान जमा करने, वर्षावास प्रवचन मालिका 2024 के कितने विषयों पर प्रवचन आयोजित हुए एवं आगामी शेष वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण शिविरों के आयोजित करवाने सहित शाखा का कार्यव्रत प्रस्तुत करने आदि बिंदुओं पर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। जिला अध्यक्ष मैनपुरी आयु विपिन सिंह बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया की मैनपुरी में अभी तक प्रवचन मालिका के सभी विषयों पर प्रवचन हो चुके हैं। वर्ष 2023, 24 तक की सदस्यता शुल्क जमा कर चुके हैं, सदस्यता अभियान जारी है, प्रदेश स्तरीय समता सैनिक दल प्रशिक्षण शिविर में मैनपुरी से 10, 15 सैनिक भाग लेंगे। धम्मयान कैलेंडर 2025 की 100 तथा पदाधिकारी डायरी की 50 प्रतियां की हमारी मांग है।
जनवरी 2025 में मैनपुरी में किया जाएगा 10 दिवसीय श्रमणेर बौद्धआचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
आगामी जनवरी 2025 में जिला शाखा मैनपुरी के तत्वावधान में दस दिवसीय श्रामनेर/बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह जिला अध्यक्ष मथुरा आयु0 अशोक कुमार कैम ने बताया कि 2 माह से जिले से बाहर होने के कारण अभी तक वर्षावास के तीन विषयों पर प्रवचन हुए हैं किंतु शेष पर प्रवचन अवश्य होंगे। वित्तीय वर्ष 2023,24 तक मथुरा जिले से केंद्र और राज्य की सदस्यता शुल्क जमा थी और वर्ष 2024,25 की शुल्क भी आज जमा कर दी गई है। प्रदेश शाखा से जारी सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। धम्मयान कैलेंडर 2025, पदाधिकारी डायरी की मांग बाद में भेजी जाएगी। मैनपुरी से शामिल हुए मंडल सचिव आयु0 शैलेंद्र सिंह गौतम ने मंडल शाखा में शामिल किए जाने पर साधुवाद दिया गया एवम हर तरह के सहयोग देने की बात कही। मंडल उपाध्यक्ष (संस्कार) आयु0 उमेश पाल सिंह बौद्ध ने जनपद मथुरा में जिला शाखा के सहयोग से बाल श्रामनेर शिविर आयोजित करवाने का आश्वासन दिया गया और आगामी समय में समय समय पर चारों जिलों में पहुंचकर समीक्षा बैठक लेने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला मंजू केसरी ने सभी जिलों में महिला शिविर आयोजित करवाने की बात कही। प्रदेश सचिव (प्रचार/ पर्यटन) डॉ किशोर सागर ने सभी जिला अध्यक्षों से बस द्वारा सभी बौद्ध और अंबेडकर स्थलों का भ्रमण करवाने के विचार रखे गए।
प्रदेश कोषाध्यक्ष आद सौदान सिंह बौद्ध ने चारों जिलों पर देय शुल्क की जानकारी प्रस्तुत की साथ ही शाखाओं की मांग पर सदस्यता रशीदें हस्तगत की। प्रदेश उपाध्यक्ष संस्कार आद राजवीर सिंह सिध्दार्थ ने सभी जिला अध्यक्षों से एक दिवसीय, पांच दिवसीय और 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाने के लिए अनुरोध किया। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध ने संस्था संबंधी सभी प्रश्नों, शंकाओं और समस्याओं का उचित निदान प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों से धम्म कारवां को और गतिमान करने का अनुरोध किया गया। अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष आयु0 टी आर सिंह प्रभाकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समीक्षा बैठक के समापन की घोषणा की। सब्ब सुख गाथा और सरणत्तय का बैठक का समापन हुआ।
राजवीर सिंह बौद्ध
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल)

