रामपायली |अंकित सरकार
थाना रामपायली द्वारा विगत दो दिवस में अवैध शराब के विरूध्द की गई कार्यवाही का विवरण दिनांक 16.09.2024 को ग्राम नवेगांव 3 में मुखबिर की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही में मुन्ना पिता जागन कातरे जाति लोधी उम्र 40 साल निवासी नवेगांव तीन से अवैध देशी मदिरा शराब 16 पाव कीमती 1120/- एवं राजेन्द्र पिता शिवदयाल कातरे जाति लोधी उम्र 40 साल नि. नवेगांव तीन से अवैध देशी मदिरा प्लने शराब, देशी मसाला, जिप्सी शराब 22 पाव कीमती 2020/- रूपये की जप्त कर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 17.09.2024 को ग्राम सिंगोड़ी में अवैध शराब के विरूध्द रेड कार्यवाही की गई जिसमें तामेश्वर पिता सुकाजी करकाड़े जाति तेली उम्र 55 साल नि. सिंगोड़ी से अवैध देशी मदिरा प्लेन, लाल मसाला शराब 18 पाव कीमति 1260/- रूपये एवं कैलाश पिता राजाराम गजभिये जाति महार उम्र 61 साल नि. सिंगोड़ी से अवैध देशी मदिरा प्लेन, लाल मसाला शराब 18 पाव कीमति 1260/- रूपये की जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत अपराध किया गया है।
थाना प्रभारी महोदय के द्वारा आगामी दिवसों में अवैध शराब पर तेजी से और बड़ी कार्यवाही करने योजना तैयार कि जा रही है।

