Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजिला स्तरीय प्रतियोगिता में मैच रेफरी पर पक्षपात का आरोप खेल सचिव...

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मैच रेफरी पर पक्षपात का आरोप खेल सचिव एवं जिला कलेक्टर से की शिकायत

मूकनायक

ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान /हिंडौन सिटी/सूरौठ

जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता में मैच रेफरी की ओर से पक्षपात कर जीती हुई बालिका खिलाड़ी को हराने की शिकायत खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव, संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टर से की गई है। बालिका के पिता की ओर से भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि हिंडौन के चंद्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता के मैच में रेफरी ने प्रार्थी की पुत्री को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद भी पराजित घोषित कर दिया।
कस्बा सूरौठ निवासी नीरज सिंघल ने पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री साक्षी सिंघल ने चंद्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 सितंबर को आयोजित हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया था। इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की छात्रा साक्षी सिंघल ने ताइक्वांडो मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी मैच रैफरी राम ब्रिज गुर्जर ने पक्षपात करते हुए साक्षी को पराजित घोषित कर दिया तथा प्रतिस्पर्धा करने वाली छात्रा रिया सिंह गुर्जर को विजेता करार दे दिया। खेल सचिव एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मैच के वीडियो भी भेजे गए हैं। अधिकारियों से छात्रा साक्षी सिंघल को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments