Thursday, February 26, 2026
Homeनदबईकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू का किया पुतला...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू का किया पुतला दहन

मूकनायक

राजस्थान/नदबई

(राजवीर सिंह)

लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवादी कहने वाले भाजपा के रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुतला दहन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जो अनर्गल बयान दिया गया है इसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है इस तरह के बयानबाजी पर प्रधानमंत्री को प्रसंज्ञान लेना चाहिए। भारतीय लोकतंत्र में ऐसी भाषा का कोई स्थान नहीं है प्रधानमंत्री को इस प्रकार के अनर्गल बयान देने वाले मंत्री से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा लेना चाहिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू को जो राजस्थान से राज्यसभा सांसद होने के नाते आने वाले दिनों में राजस्थान आगमन पर पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।जो कि उनकी बयान बाजी से इनकी नैतिकता का गंधापन झलकता है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर रवनीतसिंह बिट्टू के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रभाव चौधरी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नदबई, अनुभव शर्मा यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष, गिरीश जोहरी राजस्थान प्रदेश सचिव, लाखन गुर्जर करौली, मदन विहारिया, दिलीप बहरामदा, नारायण सिंह, समयसिंह रायसीस सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments