Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश" एकल विचार गोष्ठी संपन्न "

” एकल विचार गोष्ठी संपन्न “

दलित साहित्य एवं संस्कृति मंच के तत्वावधान में श्री ए.आर.अकेला (दलित चिंतक एवं मान्यवर कांशीराम साहब के निकटतम सहयोगी) का एकल व्याख्यान, बुद्ध विहार, राप्ती नगर में दिनांक 01.09.2024 को अपराह्न 12.30 से 5.00 तक हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शिव चंद राम जी ने की.
कार्यक्रम का प्रारंभ परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के एवं तथागत के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया गया. अपने उद्दबोधन भाषण में श्री ए. आर. अकेला ने दलित राजनीति, बाबा साहब के जीवन संघर्ष एवं मान्यवर साहब के जीवन संघर्ष की विस्तार से चर्चा किया। अपने चर्चा में श्री ए. आर. अकेला ने वर्तमान की राजनीतिक पार्टियों की अविवेक पूर्ण नीतियों पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में कोई भी पार्टी दलित हितों के प्रति निष्ठावान नहीं है। भाजपा की तो बात ही न करें, कांग्रेस, समाजवादी, एवं यहाँ तक कि बहुजन समाज पार्टी भी दलित हितों के प्रति सजग नहीं है। अतः हमें अब नये विकल्प की तलाश करनी होगी, अध्यक्षता कर रहे श्री शिव चंद राम ने अपने निजी अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि चन्द्र शेखर रावण में भी चिन्तन का अभाव है जो दलित हितों के लिये आवश्यक है। अन्त में मंच के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र प्रसाद त्यागी ने सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया. कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे श्री राजेश कुमार बौद्ध, आर.बी.भास्कर, उमेश भास्कर, प्रदीप विक्रांत, के. सी. भारती, एडवोकेट ध्रुव राम बौद्ध, रामनवल भारती, एडवोकेट ओम प्रकाश आजाद, अमरेस कुमार, बैजनाथ नाथ भारती, शंकरलाल, अनि रूध कुमार, सूरज कुमार भारती, रमेश चन्द्र, दीनानाथ भारती, श्रीराम आश्रय, रामकेवल, श्री शिव कुमार, श्री सुरेश, डॉ.पूर्णमासी, डॉ. रविन्द्र, विजय शंकर, प्रेमसागर Kanaugia, जयराम बौद्ध, राम अवध, कैलाश कुमार, राम आधार, राम भूआल, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमरनाथ, डॉ. बालसुधा, डॉ.अलख निरंजन, शैलेष कुमार, जगदीश चंद, गौरी नाथ जिज्ञासु, मनोज चौधरी एवं श्री कनहैया प्रसाद आदि अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

राजेश कुमार बौद्ध
महासचिव
दलित साहित्य एंव संस्कृति मंच- गोरखपुर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments