मूकनायक
राजवीर सिंह
राजस्थान/भरतपुर /नदबई
थाने पर पद स्थापित एएसआई योगेश कुमार ने भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाकर मानवता का संदेश दिया है। एएसआई योगेश कुमार ने कस्बा नदबई में करीब 20 सालों से फुटपाथों पर अपना जीवन यापन करने वाले बेसहारा जरूरतमंदों को चारपाई वितरण कर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का जन्मदिन मनाकर अनोखी मिसाल कायम की है। एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि एसपी भरतपुर एक नेक इंसान हैं। उनका भरतपुर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में काफी योगदान है। पुलिस का स्लोगन आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के ध्येय को पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ बनाए हुए हैं। आपको बता दें।एएसआई योगेश कुमार समय समय पर लाचार, गरीब, बेसहारा,जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में अपनी मदद करते रहते हैं।

