Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानअलग-अलग हादसों में बाइक सवार दंपति सहित चार जने घयल

अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दंपति सहित चार जने घयल

मूक नायक

राजवीर सिंह

राजस्थान/भरतपुर

नदबई-डहरामोड मार्ग पर अलग-अलग हादसे में बाइक सवार दम्पत्ति सहित चार जनें घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार गांव खटौटी निवासी मुकेश सिंह अपनी पत्नी बती देवी को बाइक पर लेकर नदबई आ रहा। इसी दौरान अचानक बाइक की चेन में चुनरी फंसने से बाइक असतुलित होकर फिसल गई। जिसके चलते बाइक सवार दम्पत्ति घायल हो गई। बाद में उपजिला चिकित्सालय से घायल पत्नी बतीदेवी को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
उधर, बैलारा सर्किल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन की सहायता से उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में एक घायल को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। कस्बा निवासी दीपक कुमार पुत्र मुकेश कुमार अपने साथी कर्नल पुत्र बहाद्वुर सिंह के साथ बाइक पर डहरामोड से नदबई आ रहा। इसी दौरान बैलारा सर्किल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। बाद में उपजिला चिकित्सालय से घायल दीपक को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

फोटो-1- बाइक सवार युवक का उप जिला अस्पताल में इलाज करते हुए

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments