Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरअनुसूचित जनजाति की विवाहित मृतका से मिला दलित अधिकार केंद्र का जांच...

अनुसूचित जनजाति की विवाहित मृतका से मिला दलित अधिकार केंद्र का जांच दल

मूकनायक

राजस्थान/भरतपुर

(राजवीर सिंह)

दलित अधिकार केंद्र भरतपुर जिला समन्वय अतर सिंह भड़ाना ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर 2024 को थाना नगर जिला डीग के अंतर्गत गांव सार्थली मीना कॉलोनी में अनुसूचित जनजाति की विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर जबरदस्ती जहर पिलाकर हत्या करने के मामले में जांच दल द्वारा मृतक परिवार नाबालिक बच्चे एवं गवाह के बयान दर्ज कर दस्तावेजों का संकलन किया। उक्त गंभीर प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक एफआईआर में नाम दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के समय उपयोग किए जाने वाले संसाधन मोबाइल फोन को अभी तक जप्त कर पत्रावली में शामिल नहीं किया गया है। प्रशासन द्वारा उक्त गंभीर प्रकरण में लापरवाही कर आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है तथा उक्त मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या का मामला बताकर प्रकरण को दफा करना चाहती है।वहीं दूसरी तरफ आरोपी द्वारा राजीनामा का दावा बनाकर परिवार के साथ जान से मारने की धमकियां दी जा रही है दलित अधिकार केंद्र के जांच करने पर संज्ञान लेने पर उक्त मामले में अति शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने पर एससी एसटी एक्ट की धारा 15 का 10 के तहत वीडियो रिकॉर्डिंग लिखित की जाए। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए। आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए संसाधनों को जप्त कर शामिल पत्रावली करने एससी एसटी एक्ट की धारा 3 व आदि धाराओं को अनुसंधान दौरान जोड़ने वह मृतका परिवार को आर्थिक सहायता राशि एवं एससी-एसटी एक्ट के नियम के तहत 3 महीने का राशन उपलब्ध करवाने आदि की मांग की जाती है। जांच दल में लालाराम भड़ाना जिला समन्वयक भरतपुर, एडवोकेट विक्रम सिंह तेजपाल वर्मा,गीता देवी महिला कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments