Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानहिडौन में शारीरिक शिक्षकों ने खेलों के बारे में दी नवीनतम जानकारी

हिडौन में शारीरिक शिक्षकों ने खेलों के बारे में दी नवीनतम जानकारी

ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान /हिंडौन सिटी

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महू इब्राहिमपुर के संयोजन में हिंडौन के बयाना रोड स्थित रोशनी बंधन मैरिज होम में चल रही प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की तीन दिवसीय संगोष्ठी में शुक्रवार को खेल वार्ताकारो द्वारा खेलो के बारे में नवीनतम जानकारी दी।
संगोष्ठी के संयोजक एवं प्रधानाध्यापक राजेश्वरी गुर्जर एवं शारीरिक शिक्षक राजेश सहारिया व नरेंद्र बाबा ने बताया कि गुरुवार से आयोजित हो रही शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी में पर्यवेक्षक संगोष्ठी ए सी बी ओ रिद्धि चंद जैन, प्रारंभिक शिक्षा के खेल प्रभारी मुकेश चंद शर्मा के सुपर विजन में सह शैक्षिक शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी को मां शारदे के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में महेश तिवाडी, हनीफ मोहमद ने जूडो खेल के बारे में नियमों की नवीनतम जानकारी एवं खेलों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो ऐसे खेलों के गुर सिखाए गए। गोपाल रोत्रबाल ने कबड्डी खेल के बारे में प्रकाश डाला। दीवान सनाढ्य एवं नरेंद्र बाबा ने हैंडबॉल खेल के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा अटल भारद्वाज ने क्रिकेट, देवी सहाय शर्मा व विक्रम सिंह रेवई, सोमेंद्र सिंह ने सॉफ्टबॉल, भूपाल सिंह मीणा ने हॉकी , सुनील यादव व पारस मल ने वॉलीबॉल, सुरेंद्र सिंह राजावत ने नेटबॉल, वेद रतन जैमिनी ने बैडमिंटन खेल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन शारीरिक शिक्षक हरीश पाठक ने किया। इस दौरान जिला शारीरिक शिक्षक संघ प्रारंभिक शिक्षा के महामंत्री भगत सिंह बेनीवाल, शारीरिक शिक्षक देवी सहाय शर्मा, वीरेंद्र सिंह राजावत, योगेंद्र सिंह, गब्बर सिंह, शशि जांगिड़, युधिष्ठिर भांकर, विक्रम सिंह, राजू डागुर, भूपाल मीणा, महेश तिवारी, ओम प्रकाश आदि शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

हिडौन में शारीरिक शिक्षकों ने खेलों के बारे में दी नवीनतम जानकारी

भीम प्रज्ञा न्यूज
ओमप्रकाश वर्मा हिंडौन सिटी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments