Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedस्यारोली में भारतीय बौद्ध महासभा का एक दिवसीय वर्सावास कार्यक्रम संपन

स्यारोली में भारतीय बौद्ध महासभा का एक दिवसीय वर्सावास कार्यक्रम संपन

मूकनायक

ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /गंगापुर

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) राजस्थान प्रदेश ( दक्षिण)के बैनर तले
वर्षावास प्रवचन मालिका विषय अनित्य अनात्म और दुःख और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर वर्षावास कार्यक्रम दिनांक 26 अगस्त को ग्राम सयारोली में सम्पन्न हुआ।
जिला गंगापुर सिटी के ग्राम सयारोली में हुए वर्षावास‌‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रद्धेय विजेन्द्र सिंह बौद्ध गंगापुर सिटी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध रहे । भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा वर्षावास के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तथागत बुद्ध और और बाबा साहब के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध ने त्रिशरण पंच शील देकर देकर कार्यक्रम में समाज फैले हुए अन्धविश्वास आडम्बर पाखंड पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रदेश महासचिव हरिचरण बौद्ध ने हमें बौद्ध धर्म वापसी व बौद्ध बनने से क्या लाभ एवं हिन्दू बने रहने से क्या नुकसान, जिन्हें हम झेल रहे हैं को समझाया। प्रदेश सचिव(आडिटर) श्रद्धेय रामधन बौद्ध ने अनित्य अनात्म और दुःख विषय पर समझाते हुए लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी अध्यापक मदनलाल बरगमा ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बताए मार्ग पर चलने के क्या क्या फायदे नुकसान हैं बताया। ग्राम सयारोली के लोगों को धम्म के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई प्रदेश संगठक अमृतलाल बौद्ध एवं किशनलाल बौद्ध ने भी अपने विचार व्यक्त किए ग्रामवासियों में मांगीलाल, विजय सिंह जी रेतीलाल जी, हरिचरण, जगदीश,आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे धम्म से जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण ने सभी को इसके लिए बधाई शुभकामनाए दी सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अन्त सब्बे सत्ता प्रदेश अध्यक्ष द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी बौद्ध उपासक उपासिकाओ को ( पायस)खीर का वितरण किया गया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments