Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedकृषि विज्ञान केंद्र पर व्यावसायिक बकरी पालन प्रशिक्षण प्रारम्भ

कृषि विज्ञान केंद्र पर व्यावसायिक बकरी पालन प्रशिक्षण प्रारम्भ

मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/हिंडौन सिटी

कृषि विज्ञान केंद्र हिंडौन पर पांच दिवसीय व्यावसायिक बकरीपालन प्रशिक्षण की शुरुआत शनिवार को हो गयीl केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बी.एस. मीना ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले 30 युवाओं ने भाग लिया तथा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के युवाओं को बकरीपालन के बारे में वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी जैसे उन्नत नस्ल, पोषण प्रबंधन, आवास प्रबंधन एवं उनके स्वास्थ्य तथा टीकाकरण आदि ताकि वो अपने व्यवसाय को और अधिक लाभदायक बना सकेंl केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. आर. के. मीना ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणर्थियों का प्रशिक्षण पूर्व बकरीपालन के बारे में उनके ज्ञान का मूल्यांकान किया तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया l केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. प्रियांशु त्रिपाठी ने बकरी के दूध का औषधीय
महत्व तथा उसके मूल्य संवर्धन
उत्पाद तैयार करने के बारे में जानकारी दी
इस मौके पर केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. के. नायक ने भी बकरियों की मौसम कि विपरीत परिस्थितियों में देखभाल के बारे में जानकारी दी l फार्म मैनेजर सत्यनारायण गुर्जर ने भी अपने बिचार रखे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments