Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedआवारा पशु की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, घायलों...

आवारा पशु की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, घायलों को जिला अस्पताल में किया रेफर

आवारा पशु की चपेट में आने से दो बाईक सवार घायल

घायलों को जिला अस्पताल में किया रैफर

मूकनायक
राजवीर सिंह

राजस्थान भरतपुर

नदबई-में आवारा पशु की चेपट में आने से बाइक सवार युवक हुए घायल, दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर। प्राप्त जानकारी अनुसार नदबई कुम्हेर सड़क मार्ग पर गत रात सिरसई मोड़ के पास आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंसकर्मी रामकुमार चौधरी ने बताया कि नदबई कुम्हेर सड़क मार्ग पर सिरसई मोड़ के पास आवारा पशु की चेपट में आने से बाइक सवार गांव बहरामदा का रहने वाला नुकुल (28) पुत्र भूरीसिंह और उसका अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। घटना को देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नकुल को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पहले नकुल के साथी को लोग निजी वाहन से उपचार के लिए भरतपुर इलाज के लिए ले गए। कंपाउंडर विष्णु शर्मा ने बताया कि घायल नकुल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नकुल के आंख, सिर में चोट आई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments