मूकनायक :- ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/ हिंडौन सिटी
केनरा बैंक द्वारा कोर्पोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधि के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित कक्षा कक्ष का बैंक अधिकारी श्री बीपी जाटव एवं सरपंच ने लोकार्पण किया।
कोटवास ग्राम पंचायत के सरपंच लोकेश जाटव ने बताया कि बैक द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधि के तहत 10 लाख रुपये की लागत से एक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, जिसका निर्माण पूर्ण किया गया , कोटवास के लिए गौरव की बात है। बैंक के मुख्य महा प्रबंधक श्री बी पी जाटव जी इसी स्कूल के पूर्व छात्र है । वर्तमान में प्रधान कार्यालय में पदस्थ है । शिलापट्ट अनावरण और फीता काटकर लोकार्पण मुख्य प्रबंधक बद्रीप्रसाद जाटव ने किया । मुख्य महाप्रबंधक ने बच्चो को छात्रवृत्ति भी वितरित किया एससी एसटी छात्राओं के पढ़ाई हेतु 6 छात्राओं को केनरा विद्या ज्योति योजना के तहत कक्षा 8 कक्षा 9 एवम कक्षा 10 प्रत्येक छात्रा को 5000/ और पांचवी कक्षा छटवी एवम सातवी कक्षा में प्रत्येक बालिका को 3000, कुल 24000 रुपए की राशि प्रदान की गई । केनरा बैंक हर साल एस सी एसटी वर्ग की बालिकाओं को पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है ।
इस अवसर पर
मडंल प्रबंधक सुरेश कुमार मान,बैक प्रबंधक रविप्रकाश चौबे,उपमहाप्रबंधक,
अतुल मिश्रा ,कोटवास सरपंच लोकेश कुमार जाटव,राउमावि प्रधानाचार्य,रूपचंद डागुर,
रामचरण जगरिया, राकेश जगरिया,देवी सिंह जगरिया,
रामनिवास जगरिया,शौकत,समीर,
भवरसिंह,श्याम सिंह,सुमेर सिंह जिला परिषद सदस्य,करसौली सरपंच प्रतिनिधि दिनेश चंद रिंकु कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।

