Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहरौनी में सैय्यद अहमद शाह बाबा का उर्स आज सेदरगाह पर आज...

महरौनी में सैय्यद अहमद शाह बाबा का उर्स आज सेदरगाह पर आज चढ़ेगी नूरानी चादर.

महरौनी में सैय्यद अहमद शाह बाबा का उर्स आज से
दरगाह पर आज चढ़ेगी नूरानी चादर,
9 एवं 10 मई को उर्स में शिरकत करेंगे मशहूर कब्बाल
महरौनी (ललितपुर)- हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बाबा सैयद अहमद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 8 मई से शुरू होने वाले सालाना उर्स जलसे की सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गयीं है। एक महत्वपूर्ण बैठक उर्स कमेटी के सदर रहबर अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उर्स की तमाम व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। कमेटी के खजांची एडवोकेट समद खान ने बताया कि उर्स पर बाहर से आने वाले दुकानदारों के लिए जगह व्यवस्थित कर दी गयी है। इसके तहत 8 मई को बाबा की दरगाह पर नूरानी चादर चढ़ाई जायेगी उसके बाद मीलाद शरीफ का प्रोग्राम 9 बजे रात्रि से शुरू होगा, 9 मई को गुलाम बारिस दिल्ली एवं 10 मई को अनीश नवाब मुम्बई के द्वारा शानदार कब्बाली प्रस्तुत की जायेगीं।
नगर के मध्य स्थित प्राचीन ऐतिहासिक कोट में जहां वर्षों से कोतवाली संचालित होती चली आ रही है इसी चाहर दीवारी के भीतर एक मालखाना के रूप में मौजूद भवन में पीर बाबा की पवित्र मजार स्थित है जिस पर लोगों की अटूट आस्था है।
इस स्थान की महत्ता जानने वाले कई लोग अक्सर यहां जाकर श्रद्धाभाव से माथा टेककर हजरत बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की भी इस मजार के प्रति अटूट आस्था है और ये लोग यहां नियमित हजरत बाबा की सेवा करते हैं। मजार पर वर्षों से आस्था का एक अखंड दीपक जल रहा है जिसकी देखरेख यहां तैनात पुलिस कर्मी करते हैं। सभी कौम के लोगों की भी इस पाक मजार पर अटूट आस्था है और यह सिद्ध क्षेत्र हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक बना हुआ है।
बैठक में इमाम राईन, लखन लाल झा, लक्ष्मी नारायण नायक, अखिलेश मालैया, आमिर अली, इरशाद खां, नफीस खान, महमूद मंसूरी, विनय दुबे भोले, इवरान मंसूरी एड., जावेद पठान, साबिर अली, अलीम खान, नसीम मंसूरी नेता, शाहिल निजामी, सलमान खान, वफाती खान, बली मोहम्मद, बाबू अली बांदा वाले, जावेद अख्तर, सैफ अली, बरकत अली, शिवराहीम मंसूरी, शमी मंसूरी, जमील खान, फरहान खान, परवेज अली, आमिर मंसूरी, आमिर पठान, साबिर मंसूरी, अमजद खान, मुहिब खान सहित अनेक कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments