Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनूरानी चादर के साथ महरौनी में उर्स जलसा शुरूधूमधाम से नगर में...

नूरानी चादर के साथ महरौनी में उर्स जलसा शुरूधूमधाम से नगर में निकाली गयी चादर.


महरौनी (ललितपुर)- बाबा सैय्यद अहमद शाह रहमतुल्लाह अलैह महरौनी की दरगाह पर 105वाँ सालाना उर्स जलसा शुरू हो गया है। उर्स के प्रथम दिन उर्स कमेटी द्वारा दरगाह पर इंशा की नमाज अदायगी के बाद रात्रि 9 बजे धूमधाम से नूरानी चादर चढ़ाई गयी, और मीलाद का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जामा मस्जिद से चादर लेकर श्रद्धालुओं का हुजूम मंडी रोड होते हुए ललितपुर रोड, इंदिरा चौराहा, पुराना बाजार, रामलीला मैदान से बेण्ड बाजों के साथ धार्मिक ध्वनियों पर पूरे जोश खरोश के साथ बाबा साहब की दरगाह पर पहुँचा। इसके बाद मजार पर फातहा पढ़ी गयी, जिसमें सभी ने देश में अमन चैन की दुआयें मांगी। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया और बाबा की दरगाह पर माथा टेका।
बाबा अहमद शाह रह. की इस दरगाह की चौखट का प्रताप ही कहा जायेगा कि यहाँ प्रत्येक वर्ष उर्स जलसे के मौके पर दूरदराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आकर माथा टेकते है और मन्नतें माँगते है। ऐसी आस्था है कि बाबा अपने दर पर आनेवालों की हर मनोकामना को पूर्ण करते है। इस वर्ष भी उर्स में उमडने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कोई भी कमी न रहे इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को पूर्ण कर दिया गया है। कमेटी के वालण्टियर समूचे परिसर में अलग-अलग जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुये नगर पंचायत महरौनी की तरफ से पानी की व्यवस्था भी की गयी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है जिसमें महिला पुलिस भी शामिल है।
इस मौके पर सदर रहबर अली, खजांची समद खान एड., महमूद मंसूरी, नफीस खान, मोहब्बत अली रिजवी, फिरोज सिद्दीकी, जफर खान बाबू, इकबाल बाबा, लखनलाल झां, इमाम राईन, विनय दुबे भोले, इम्तियाज खान, इवरान मंसूरी एड., अलीम खान, मल्लू राईन, जावेद पठान, इरशाद खां, साबिर राईन, अंकुर अहिरवार, नूर मोहम्मद, ब्रजेश अहिरवार, आसिफ अली, खालिद खान, मुहिब खान, नसीम मंसूरी नेता, समीर खान, लक्ष्मी नारायण नायक, अखिलेश मालैया, आमिर अली, साबिर अली, शाहिल निजामी, सलमान खान, अमन अली हाशमी, वफाती खान, बली मोहम्मद, बाबू अली बांदा वाले, जावेद अख्तर, सैफ अली, बरकत अली, रिहान राईन, शिवराहीम मंसूरी, शमी मंसूरी, जमील खान, फरहान खान, परवेज अली, आमिर मंसूरी, आमिर पठान, साबिर मंसूरी, अमजद खान, नावेद खान, साकिब खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
उर्स में आज 10 मई को मशहूर कब्बाल अनीश नवाब मुम्बई द्वारा कब्बालियों का शानदार प्रोग्राम पेश किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments