Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानकृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु पोषण वाटिका प्रशिक्षण का आयोजन.

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु पोषण वाटिका प्रशिक्षण का आयोजन.

मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान /हिंडौन सिटी

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा हिंडौन ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्र यथा सूरौठ, हुक्मीखेड़ा, आलावाड़ा तथा कैलाश नगर की 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु पोषण वाटिका स्थापना एवं प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ बीएस मीणा ने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण महिलाओं तथा प्रशासन के मध्य की मजबूत कड़ी बताते हुए केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुशीला देवी जी ने पोषण से संबंधित अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ प्रियांशु त्रिपाठी ने पोषण वाटिका के महत्व उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव क्यारी निर्माण तथा बुवाई विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतर्गत डॉ त्रिपाठी ने प्रत्येक घर सब्जी उत्पादन के उद्देश्य से संतुलित भोजन पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया की प्रत्येक महिला अपने घर पर रसायन मुक्त सब्जियों का उत्पादन व उपयोग कर परिवार के स्वास्थ्य को उत्तम बन सकती है एवं घरेलू पोषण सुरक्षा बढ़ा सकती है। केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ कस्वां ने वर्मी कंपोस्ट के पोषण वाटिका में उपयोग तथा कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एम. के. नायक ने सब्जियों पर तापमान के प्रभाव के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मधुमक्खी पालन इकाई तथा वर्मी कंमपोस्ट इकाई का भ्रमण किया। प्रशिक्षण के अंत में कार्यकर्ताओं को उत्तम किस्म के सब्जी बीज तथा वर्मी कंपोस्ट आंगनवाड़ी केंद्रो पर पोषण वाटिका लगाने हेतु वितरण किये गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments