मूकनायक:-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/हिंडौन सिटी/ सूरौठ
करौली जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने आदेश जारी कर पुलिस उप निरीक्षक सुमन कुमार चौधरी को सूरौठ थानाधिकारी पद पर लगाया है। सूरौठ थाने में कार्यरत थानाधिकारी पंजाब सिंह का भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बीते दिवस सवाई माधोपुर जिले में तबादला कर दिया था। पंजाब सिंह के स्थान पर करौली एसपी मेहरड़ा ने सुमन कुमार चौधरी को प्रशासकीय आधार पर सूरौठ थानाधिकारी लगाया है।

