Thursday, February 26, 2026
Homeमहाराष्ट्रउत्कृष्ट कार्य करने पर मदन मोहन भास्कर को आज मिलेगा राज सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने पर मदन मोहन भास्कर को आज मिलेगा राज सम्मान

मूकनायक:-ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान /हिंडौन सिटी

पूर्व में राज सम्मान व दोहरा शतकवीर से सम्मानित हो चुके है भास्कर

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा शाखा हिण्डौन सिटी के जीवन बीमा सलाहकार मदन मोहन भास्कर को जयपुर में आज राज सम्मान मिलेगा।
शाखा प्रबंधक हरि मोहन मीणा ने बताया कि शाखा हिण्डौन सिटी के जीवन बीमा सलाहकार मदन मोहन भास्कर को जयपुर में राज सम्मान मिलेगा। पूर्व में राज सम्मान, दोहरा शतकवीर सम्मान,उड़ीसा,जयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर आदि जगहों पर अनेक बार अनेक सम्मान मिल चुके है।

सहायक शाखा प्रबंधक गिरीश कुमार मीना व मुख्य जीवन बीमा सलाहकार लक्ष्मण ने जानकारी देते हुए बताया कि एलआईसी द्वारा अभिकर्ताओं के लिए प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें मदन मोहन भास्कर भास्कर ने उत्कृष्ट कार्य किया। इसी उपलक्ष्य में भास्कर को राज सम्मान मिलेगा।

शाखा प्रबंधक हरि मोहन मीणा ने बताया कि मदन मोहन व्यवहार, शील, मेहनती तो हैं ही कार्यक्षमता, निपुणता का धनी भी हैं। मंगलवार को जयपुर में राज सम्मान का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के सलाहकार मदन मोहन भास्कर सम्मानित किया जायेगा।

इनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा हिण्डौन सिटी के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार मीना, शिवकेश मीना, रमेश कुमार मीना, समय सिंह मीना, गिरीश कुमार मीना, सहायक विकास शर्मा,आकाश कुमवाल,वीरेंद्र यादव,अवधेश चावला,हेमंत पचोरी,बिजेंद्र मीना, घनश्याम मीना, अनु कुमारी मीना सहित शाखा के सभी कर्मचारियों, मुख्य जीवन बीमा सलाहकार लक्ष्मण गोयनका, अदिति गोयनका, सविता जैन, श्यामलता,डिंपल गुप्ता, प्रेमचंद गोयल, अंजली मित्तल, प्यारे लाल पोहिया, अंतिम सिंह, राधारमन गुप्ता, विवेक विक्रम जैन, राजेश बंसल, रवि शर्मा, महेश कुमार, भुवनेश जागा, गौरव बंसल, चिरिशा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विमल कुमार गर्ग, विमल धाकड़, श्यामलाल कुम्भकार, क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएँ दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments