Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*राजकीय स्कूल में 68 जरूरतमंद बालिकाओं को वितरित किए गर्म कपड़े*

*राजकीय स्कूल में 68 जरूरतमंद बालिकाओं को वितरित किए गर्म कपड़े*

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/ हिंडौन सिटी

सूरौठ तहसील के गांव खेड़ी हैवत के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में शनिवार को गांव के युवाओं एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए। विगत 6 वर्षों से रक्तदान कर जान बचाने वाली संस्था जीवन ज्योति फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी मदन मोहन भास्कर ने बताया कि जीवन ज्योति फाउंडेशन और खैडी हैवत के युवाओं ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद 68 छात्राओं को गर्म कपड़े वितरण किए गए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े मिलने पर सभी बालिकाओं के चेहरे खिलखिला उठे। वस्त्र वितरण प्रभारी हरीश डागुर ने बताया कि जीवन ज्योति फाऊंडेशन की ओर से दो वर्षों से जरूरतमंद बालिकाओं को सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़े वितरण किए जाते हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक हरि मोहन जाटव ने बताया कि विद्यार्थियों को वस्त्र उपलब्ध होने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यालय में नामांकन भी निश्चित रूप से बढ़ेगा। जरूरतमंद बालिकाओं को गर्म कपड़े वितरण करना बहुत ही पुनीत और सामाजिक कार्य है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरि मोहन जाटव, योगेश शुक्ला, पूजा सोलंकी, भूरी सिंह चौधरी, सुरेंद्र जाटव, हरिकेश मीना, सोनम रोत्तरवाल, रंजना डागुर,
एसएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments