मूकनायक :- ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /हिंडौन सिटी
सूरौठ तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ढिंढोरा के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत इलेक्ट्रिकल हार्डवेयर, आईटी एवं मोटर वाइंडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्व रोजगार प्राप्त करने के गुर सिखाए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह बेनीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान सद्दाम खान एवं इमरान खान के निर्देशन में प्रशिक्षक अजय जाट एवं गणपत महावर ने मोटर वाइंडिंग, सोल्डरिंग सर्किट एवं विभिन्न औजारों के संबंध में प्रशिक्षण दिया। इसी तरह जीनीयस कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक विक्रम कुमार ने इलेक्ट्रिकल एवं हार्डवेयर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक सद्दाम खान ने माइक्रोसॉफ्ट, फोटोशॉप, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, पीपीटी व रिज्यूम बनाना आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह बेनीवाल ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम स्वरोजगार हेतु विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

