Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमहिला की हत्या के मुलिजम वीरसिंह को तत्परता दिखाते हुये 48 घंटे...

महिला की हत्या के मुलिजम वीरसिंह को तत्परता दिखाते हुये 48 घंटे में किया गिरफतार :-थाना सूरौठ की बड़ी कार्यवाही

मूकनायक :- रिपोर्टरअजय पाल

महिला की हत्या के मुलिजम वीरसिंह को तत्परता दिखाते हुये 48 घंटे में किया गिरफतार :-थाना सूरौठ की बड़ी कार्यवाही

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

ज्ञात रहे कि दिनांक 24.12.2023 को मन थानाधिकारी लोकेन्द्र चौधरी पुलिस निरीक्षक को जरिये मोबाईल सूचना मिली कि आपके थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरा में एक महिला की हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर मन थानाधिकारी मय थाना व चौकी जगर जाब्ता के रवाना होकर घटना स्थल गांव वमनपुरा पहुंचा। जहां एक महिला मृत अवस्था में खाट पर पडी हुई थी। मौके पर मृतक महिला की बेटी श्रीमती शारदा पत्नि श्री समयसिंह पुत्री स्व. रामखिलाडी उर्फ कल्ला जाति जाटव उम्र 30 साल निवासी चौबेकी थाना कैलादेवी जिला करौली ने मय अपने पति श्री समयसिंह पुत्र स्व. श्री बाबूलाल जाति जाटव उम्र 32 साल निवासी चौबेकी थाना कैलादेवी जिला करौली के एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी मां पीतमबाई पत्नी स्व. राम खिलाड़ी उर्फ कल्ला उम्र 40 साल जाति जाटव गांव बमनपुरा में अकेली रहती थी मेरे भाई बाहर मजदूरी करते हैं आज दिनांक 24.12.2023 को सुबह करीब 8 बजे मेरे पीहर बमनपुरा से फोन करके बताया कि मेरी मां पीतमबाई को आज रात को घर के अंदर कमरे में हत्या कर दी गई है जिसकी लाश कमरा के अंदर खाट पर पड़ी हुई है। मेरी मां पीतमबाई की लाश मकान के अंदर कमरे में खाट पर पडी हुई है, जिसके नाक व मुंह से खून निकला हुआ ह एवं चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान हैं। मुझे शक है कि मेरी मां पीतमबाई की हत्या बीरसिंह पुत्र मुकेदी जाती जाटव निवासी वमनपुरा ने की है जिसके साथ अन्य व्यक्ति भी दो हो सकते हैं। इत्यादि पर अभियोग सं० 476 / 23 धारा 302,450, 34 आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान मन थानाधिकारी द्वारा प्रारम्भ किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments