मूकनायक रिपोर्टर :- अजय पाल
का.संवाददाता।हिंंडौनसिटी।ग्रामीण
झारेडा फाटक पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का पुनः सर्वे कराने को लेकर झारेडा रोड के निवासी एव ग्रामीणों ने उपजिला कलेक्टर सुरेश कुमार हरसौलिया को ज्ञापन दिया हैं।
झारेडा रोड के एडवोकेट पुराण शर्मा के नेतृत्व में मोहन धाकड़, महेश शर्मा, राजकुमार, अमित, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने मंगलवार को उप जिला कलेक्टर सुरेश कुमार हरसोलिया को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है।कि झारेडा फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। उस क्रम में जो भूमि आवाप्त की गई है। वह गलत तरीके से मनमाने तरीके से की गई हैं।निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सीमा दो मंदिर तथा एक शमशान भूमि आ रही हैं। उक्त निर्माण कार्य में जो भूमि की नाप की गई है वह मनमाने तरीके से की गई है।आवाप्त की गयीं हैं वह कही तो कम ली जा रही है और कही ज्यादा भूमि ली जा रही हैं। भूमि जो आवाप्त की जा रही है। उसका पुनः सर्वे करवाया जावे तथा निर्माणाधीन पुल का जो सिलोप(ढलान)का पिलरो पर निमार्ण कराया जावे।जिससे व्यवसायियों की दूकानें,आवासीय मकान, मंदिर, श्मशानघाट सुरक्षित बचने से
आम जनता एवं पीडितों को राहत मिल सके। पीलरो पर निर्माण होने से भूमि धारको को नुकसान कम होगा एवं उनको राहत मिलेगी।तथा सरकार की मुआवजा राशि की भी बचत होगी।इस मामले में पीड़ित होने दाबे आपत्ति के दौरान कई पीड़ित होने आपत्तियां पेश की है। उपखंड प्रशासन द्वारा पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं किया तो मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी।इस मामले में मंगलवार को झारेड़ा रोड के निवासी एवं ग्रामीणों ने उप जिला कलेक्टर सुरेश कुमार हरसोलिया को ज्ञापन देकर ओवर ब्रिज के शहर की ढलान को पीलारों से बनाने के लिए दोबारा सर्वे करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट पूरन शर्मा, मोहन धाकड़ मुकेश कुमार अनीश मोइनुद्दीन धर्मेंद्रशर्मा, बंटी,विजय धाकड,राजकुमार, अमित गुर्जर, होरीलाल, यशपाल धाकड़ इदरीस मनिहार, भगवान सिंह गुर्जर, जीतू कुमार, चित्रा देवी उगंती शर्मा, शिमला देवी आदि मौजूद रहे।

