Thursday, February 26, 2026
Homeअलीगढ़*आगरा में समाचार पत्र के कार्यालय पर तोड़-फोड़ और मारपीट की कटु...

*आगरा में समाचार पत्र के कार्यालय पर तोड़-फोड़ और मारपीट की कटु शब्दों में भर्त्सना*

मूकनायक:-ओमप्रकाश वर्मा
यू पी/ अलीगढ़

*मण्ड़लायुक्त और डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करेगा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ*

*सत्ता की धमक में अपना आपा खो रहे असामाजिक तत्व के भाजपा नेता*

अलीगढ़ मे राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अलीगढ़ इकाई की साप्ताहिक बैठक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह पार्क तस्वीर महल चौराहापर आयोजित की गई, जिसमें जनपद आगरा स्थित राजपुर चुंगी 100 फुटा रोड पर नेहरू एनक्लेव में संचालित दैनिक भास्कर अखबार का कार्यालय
पर खबर छापने से बौखलाये भाजपा नेता ने दो दर्जन गुण्ड़ा तत्वों के साथ एकराय होकर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करते हुये स्टाफ से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करते हुये कार्यालय में जमकर तोड़-फोड़ की गई। सत्ताधारी नेताओं की खुली गुण्ड़ई और समाचार पत्र स्टाफ से बदसलूकी और मारपीट की पत्रकारों ने जमकर कटु शब्दों में घेर निदा की और निर्णय लिया कि सोमवार को उक्त घटना का विरोध करते हुये मण्ड़लायुक्त अलीगढ़ मण्ड़ल और डीआईजी को एक ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपना विरोध दर्ज कर दबंग आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग करेगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राघव ने बताया कि पूर्व भाजपा जिला महामंत्री और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव दुबे के गुर्गों ने अवैध मिट्टी खनन की खबर से बौखलाकर राजपुर चुंगी स्थित एक दैनिक भास्कर अखबार के कार्यालय पर की जमकर तोड़फोड़ की। दो दर्जन से अधिक गुंडों के साथ बोला हमला बोल दिया था। जिसके सबंध में स्थानीय सम्पादक द्वारा हमलावरों के खिलाफ स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पत्रकार अनवर खान ने कहा कि आगरा में समाचार पत्र कार्यालय में हुई घटना की हम सभी घोर निदा करते हैं और पुलिस प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री से गुण्ड़ातत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवही की मांग करते हैं। वहीं पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र कार्यालय पर हुई घटना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का घोर अपमान है और सत्ताधारियों का कलम पर खुला प्रहार हैं। इस बैठक में अनवर खान, राजेंद्र सिंह, वसीम खान, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक कश्यप, विनीत गुप्ता, मोहम्मद राशिद, राजेंद्र कुमार, नगमा राव, रॉकी कुमार, धर्मेंद्र राघव, जाकिर भारती, रूप किशोर राजपूत, शाहनवाज खान, बबलू खान, मनोज चौहान,भूपेन्द्र सिंह,विशु राघव आदि पत्रकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पत्रकारों का उत्पीड़न और झूठे मुकद्दमें कदापि बर्दाश्त नहीं किये जाएगें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments