मूकनायक :- ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /हिंडौन/सूरौठ
कस्बा सूरौठ में गुरुवार को सीआरपीएफ के जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च किया तथा आमजन से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। सूरौठ थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौधरी एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ सैकड़ो जवानों ने कस्बे के बाजार, बस स्टैंड, स्टेशन रोड एवं प्रमुख रास्तों में हथियारों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौधरी ने लोगों से 25 नवंबर को शांति प्रिय तरीके से मतदान करने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि कस्बा सूरौठ में चुनाव आयोग की ओर से बनाए गए मतदान केदो पर सभी मतदाता भय मुक्त होकर मतदान करें। कस्बा सूरौठ के अलावा आसपास के गांवों में भी सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

