Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्डरात को घर में घुसे चोर, सोने की जंजीर सहित 15 किलो...

रात को घर में घुसे चोर, सोने की जंजीर सहित 15 किलो घी चोरी।

बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड
मोबा.- 9752359407

सहयोगी – स्नेहा झा (पत्रकारिता छात्र) ग्वालियर

बरोही (भिण्ड) :- बरोही थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोगीराम का पुरा में शनिवार-रविवार की रात को अज्ञात चोर रात में घर में घुसकर जेवरात और नगदी सहित 15 किलो घी चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिजनों की नींद खुली तब उनको घर में चोरी होने का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित सुघर सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भोगीराम का पुरा निवासी सुघर सिंह बघेल का पूरा परिवार रात में नींद की आगोश में था तभी शनिवार-रविवार दरम्यानी रात को अज्ञात चोर किसी तरह घर के अंदर घुस आए।
उन्होंने दबे पाँव हर कमरे की छानबीन करते हुए कमरे में रखी हुई एक सोने की जंजीर एवं नगदी चुराकर ले गए। साथ ही चोर घर से 15 किलो घी भी समेट ले गए।
रविवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने कमरे में बिखरा हुआ सामान देखा तो उन्हें चोरी होने का पता चला। सुघर सिंह बघेल ने तत्काल पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। बरोही पुलिस ने अपराध क.-96/23 तथा आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज कर मामला जाँच में लिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments