Thursday, February 26, 2026
Homeदिल्लीरजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन भी मैनेजमेंट से अपनी मांगों को मनवा सकते हैं,...

रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन भी मैनेजमेंट से अपनी मांगों को मनवा सकते हैं, बशर्ते कि वह मान्यता प्राप्त न भी हो- नरेन्द्र जारोंडे

नई दिल्ली/दि.5-11-2023
इंडिपेंडेंट पोस्टल वर्कर्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सभा का आयोजन दिल्ली में हुआ । इस सभा को स्वतंत्र मजदूर युनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय नरेंद्र जारोंडे मुख्य मार्गदर्शक के नाते संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कामगार कानूनों की समझ के अभाव में नियोक्ता हमकों गुमराह करके यूनियन के पदाधिकारियों को भ्रमित करते हैं । इसलिए ट्रेड यूनियनों के नेताओं, कार्यकर्ताओ को चाहिए कि उन्हें लेबर-लॉ की पर्याप्त समझ हो ।
आगे उन्होंने बताया कि IPWU को चाहिए कि वे अपना मांगपत्र डाक महानिदेशक को प्रस्तुत करें । जो पदाधिकारी मैनेजमेंट की ओर से बुलाई गई बैठक/चर्चा में उपस्थित रहेंगे उन्हें स्पेशल कैजुअल लीव और टीए/डीए का भुगतान भी संबंधित डाक कार्यालय द्वारा किया जाएगा । यदि नियोक्ता आपकी मांगपत्र या पिटीशन की अनदेखी करते हैं, तो इस संदर्भ में लेबर कमिश्नर को अवगत कराएं, श्रमिकआयोग मैनेजमेंट को श्रम कानूनों के तहत रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन को भी अन्य स्थापित संघ की तरह सुविधाए और अधिकार दिलाने में सहायता प्रदान करेंगे । क्यों कि कामगार संघटनों को कामगार कानूनों का प्रोटेक्शन प्राप्त होता हैं । ऐसे में हम लोगों को संयम रखना चाहिए ।
सभा को IPWU के मुख्य प्रचारक मा. राजेशकुमार कटारिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि डाक विभाग की पहली अम्बेडकरवादी यूनियन से डाक विभाग में कार्यरत सभी अम्बेडकर वादी कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को IPWU से जोड़ने का प्रयास करेंगे । प्रधान महासचिव मा. इंद्र राज सिंह मीणा ने बताया कि हमको अम्बेडकरी विचारों की ट्रेड यूनियन को अनेक चुनौतीयो और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा लेकिन हमको निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हक़ और अधिकार केवल लड़ने से ही मिलते हैं यह हमने डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर के संघर्षों से सीखा है ।
डाक विभाग में अभितक अम्बेडकरी विचाधारा का कोई भी कामगार संघटन न होने के कारण हमारे लोग सीटू, इंटक और बीएमएस जैसी संघटनों के सदस्य बनने के लिए मजबूर थे लेकिन अब हमें किसी दूसरे विचारों की यूनियन पर डिपेंडेंट रहने की आवश्यकता नहीं क्योंकि अब हम इंडिपेंडेंट हो गए हैं ।
स्वतंत्र मजदूर यूनियन के महाराष्ट्र प्रदेश के संयुक्त सचिव मा. गणेश उके ने भारत के सत्यशोधक कामगार आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा की स्वतंत्र मजदूर युनियन के माध्यम से हम डॉ बाबासाहेब अम्बेडकरजी को अपेक्षित लेबर यूनियन के मिशन को सफल बनाने के लिए, आदरणीय जे एस पाटील साहेब राष्ट्रीय अध्यक्ष के मजबूत नेतृत्व में संकल्पित हैं । इसमें IPWU को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना पड़ेगा ।
सभा की भूमिका IPWU के प्रधान महासचिव मा. इंद्र राज सिंह मीणा ने रखी । अध्यक्षीय भाषण में दिनेश बोरकर ने बताया कि हमको एमएसइबी के अम्बेडकरी कामगार आंदोलन का रोल मॉडल अपनाकर अम्बेडकरी लेबर मिशन को डाक विभाग में भी कामयाब बनाने का आवाहन किया । इस अवसर उपस्थित सभी ने IPWU से जुड़ने का संकल्प किया ।
सभा का समापन मा. चंद्रमणी लोखंडे के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ । सभा मे बडी संख्या मे डाक विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए थे। इस आयोजन में श्री राजबीर सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
गणेश उके
नागपूर +91 82753 96203,
संघटन सचिव आय एल यु.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments