बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड
मोबा.- 9752359407
सहयोगी पत्रकार – स्नेहा झा ग्वालियर
अटेर, 13 अक्टूबर । अटेर थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्राम मेवाराम का पुरा में पुरानी रंजिश पर चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना दिनांक रविवार की दोपहर 2:45 बजे की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मेवाराम के पुरा में रामलक्ष्मण पुत्र मुलू कुशवाह के घर में घुसकर परा निवासी संजू, मुन्ना, छोटे एवं करू जोशी ने फरियादि के घर में घुसकर मारपीट की है। इसलिए आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली गई है।
बताया गया है कि परा निवासी करू ने कट्टे से दो फायर किए जिससे एक गोली गेट में लगी और दूसरा फायर किया जो दीवार में लगा। फरियादी ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। आरोपी जाते-जाते यह भी कह गए कि यदि थाने पर शिकायत की तो जान से मार डालेंगे।
अटेर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 308, 452, 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत केस दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

