Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव का सूरौठ में सर्व समाज ने किया सम्मान...

*कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव का सूरौठ में सर्व समाज ने किया सम्मान झोली फैलाकर कांग्रेस प्रत्याशी ने सूरौठ में लोगों से मांगे वोट*

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान
हिंडौन सिटी /सूरौठ

हिंडौन विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव का रविवार को कस्बा सूरौठ में जुलूस निकाला गया। इस दौरान कस्बे में सर्व समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी जाटव का जोरदार ढंग से सम्मान किया। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव का सूरौठ कस्बे में हिंडौन बयाना मार्ग, बस स्टैंड, अंबेडकर आश्रम, सब्जी मंडी चौराहा, गौड मैरिज होम, पुलिस चौकी सर्किल, तिवाड़ी हाउस, मुख्य चौराहे, गांधी स्मारक मैदान, स्टेशन रोड, बूढंदे बाबा मंदिर परिसर, बंजारों का पुरा, पटेल का पुरा सहित कई स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी जाटव को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा सोल उढा कर भव्य अभिनंदन किया। गौड मैरिज होम में कांग्रेस प्रत्याशी जाटव को फलों से तोला गया। कस्बे के बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर भी लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का भव्य सम्मान किया। इसके अलावा ढिंढोरा, तहारपुर, कंचनपुरा सहित कई गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी जाटव का लोगों ने स्वागत सत्कार किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराज मीणा, हिंडौन के पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन पंचायत समिति के उप प्रधान सरवन लाल मीणा, नरेश गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉक्टर प्रभु दयाल सिंघल, योगेंद्र मावई, भरतपुर के उप जिला प्रमुख अजय सिंह, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर, गीता रानी शर्मा, कांग्रेस के सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, डुम्मा पटेल, पूर्व उप सरपंच भय सिंह मीणा, खिलाड़ी मीणा, बद्री मास्टर, नादान मीणा, ओम प्रकाश शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मिश्रा मीणा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, यूथ कांग्रेस के लोकसभा महासचिव राहुल मीणा, रिंकू मीणा मंजर, प्रेम राज मीणा दौलत मीणा, नीरज जाटव, कल्ला खान, कमलेश महावर, जहीर खान, तैयब खान, रामचरण खुरसटपुरा, दलवीर चौधरी, सर्राफा व्यवसाही कृष्णा सोनी, फूल सिंह गुरुजी, राम हरी मीणा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments