Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशअसवार में दलित युवक के साथ मारपीट :

असवार में दलित युवक के साथ मारपीट :

बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिंड

जातिसूचक गालियाँ देते हुए की मारपीट, जान से मरने की धमकी भी दी; एस सी /एसटी एक्ट का मामला दर्ज

सहयोगी – स्नेहा झा (पत्रकारिता छात्र) जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर

असवार, 13 अक्टूबर । असवार थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांव करयावली में एक दलित के साथ जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
असवार पुलिस ने बताया कि करयावली निवासी दोनों पक्ष आपसी विवाद-मुहंवाद के चलते आपस में भिड़ गए। मुँहवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुँच गई।
आरोपियों ने अमित के घर के सामने फरियादी युवक आशीष वंशकार पुत्र भगीरथ उम्र 19 साल के साथ मारपीट कर दी। साथ ही गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। असवार पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों पर मारपीट की धाराओं सहित एस सी / एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments