गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में वाद – संवाद कार्यक्रम दूसरे चरण में 16 संगठनों के पदाधिकारी के मध्य एक आवश्यक बैठक दिन रविवार समय 12 बजे से डॉ अंबेडकर पार्क हडहवा फाटक हेमायूपुर गोरखपुर में आयोजित किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर बैठक में विभिन्न संगठनों के मध्य वाद -संवाद का कार्यक्रम द्वितीय आयोजित किया गया जिसमें 16 संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम पूर्वान्ह बारह बजे से शुरू होकर अपरान्ह चार बजे तक चला। जिसमें दलितों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। समस्याओं में मुख्यतः बेरोजगारी, आरक्षण का समाप्त होना, निजीकरण, सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग, पाखंड, अंधविश्वास, जातिवाद, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, उत्पीड़न, नई शिक्षा नीति, स्वास्थ्य, गरीबी,अशिक्षा आदि बिंदुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गयी वाद- संवाद के द्वितीय में उपस्थित प्रमुख संगठनों में डॉ. बी. आर.अम्बेडकर ग्रंथालय एवं जन कल्याण समिति से हरिशरण गौतम, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी कल्याण परिषद से प्रो. रामनरेश चौधरी, दलित साहित्य एवं संस्कृति मंच, से रामचंद्र प्रसाद त्यागी, संत गाडगे पूर्वांचल सेवा समिति से डी. एन. चौधरी, बाबा साहब डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन कल्याण समिति एवं बाल जागरण संघ से सुरलाल बौद्ध, शहीद भगत सिंह डॉ.अम्बेडकर मंच से श्रवण कुमार, मानववादी जनमंच से एडवोकेट यशवंत भारती, डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा एवं शोध संस्थान से अखिलेश कुमार,कर्मचारी कल्याण संघ -भारतीय जीवन बीमा निगम से प्रताप बहादुर, कर्मचारी कल्याण संघ -परिवहन विभाग से राम सुमेर प्रसाद, कर्मचारी कल्याण संघ -बीएसएनल से रूपेश कुमार गौतम, डॉ.भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति/जनजाति समाज उत्थान समिति से जवाहरलाल गौतम, डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा संस्थान से प्रदीप विक्रांत, राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा से अनिल कुमार गौतम तथा डॉ.अम्बेडकर शिक्षा निकेतन से आर. बी.भाष्कर मौजूद रहे।
अन्य वक्ताओं/श्रोताओं में सुशील कुमार, महेन्द्र कुमार, द्वारिका राम, लक्ष्मण कनौजिया,चंडी प्रसाद आदि लोग प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त मोर्चा के महासचिव प्रदीप विक्रांत तथा समापन अध्यक्ष हरिशरण गौतम ने किया।
रिपोर्ट – राजेश कुमार बौद्ध, गोरखपुर उत्तर प्रदेश

