मूकनायक बालाघाट ब्यूरो
बालाघाट
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में 1 अक्टूबर 2023 को जिला मुख्यालय बालाघाट में आयोजित संविधान बचाओ यात्रा के तहत महारैली की गई। जिसमें सर्वप्रथम डॉ आंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महारैली की शुरुआत की गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कमला नेहरू भवन रैली पहुंची जहां पर दोपहर 2:00 बजे से सभा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में वक्ताओं के माध्यम से भारतीय संविधान के प्रति जागृत किया गया। कार्यक्रम संभाग प्रभारी निलेश बौद्ध के मार्गदर्शन तथा जिला संयोजक रितेश बोरकर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भीम आर्मी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट सुनील बेले, महासचिव नीरज चंदसरिया मुरैना,महेंद्र बौद्ध शिवपुरी जिले से उपस्थित रहे तथा अन्य संगठनों से भुवनसिंह कोराम प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद,हाजी शोएब खान प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत एवं संयोजक मुस्लिम एवं दलित आदिवासी राष्ट्रीय एकता मंच, युवा समाजसेवी इमरान खान, बिरसा ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सत्येंद्र इनवाती तथा अन्य संगठन के लोग भी हजारों की संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी जिला प्रवक्ता जीतू बौद्ध के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी तहसीलों से भीम आर्मी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि वर्तमान सरकार संविधान में धीरे-धीरे संशोधन कर पूरी तरह से संविधान को बदलने की कोशिश की जारी है लेकिन भीम आर्मी व सभी बहुजन समाज के संगठन के रहते डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जी के द्वारा लिखित भारतीय संविधान को बदलने नहीं दिया जाएगा। रितेश बोरकर जिला संयोजक भीम आर्मी बालाघाट ने कहा कि बालाघाट जिला मुख्यालय से संविधान l किया जाएगा।

