आप लोगों को सहर्ष बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि हमें श्रेष्ठ सृजन रचनाकारों में शामिल करते हुए अंबेडकरवादी साहित्यकारों का वैश्विक संगठन ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अंबेडकराइज्ड रिटरेटिअर्स (गोल GOAL ) द्वारा 14 अक्टूबर 2023 को ‘धम्म दीक्षा दिवस’ के सुअवसर पर ‘धम्म प्रहरी सम्मान’ -2023 से सम्मानित किया है। मैं गोल के अध्यक्ष मा. डॉ. राम मनोहर राव एवं सचिव देवचंद्र भारती ‘प्रखर’ जी और गोल के समस्त सम्मानित सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। हमारी शुभकामना है कि गोल अपने उद्देश्यों में प्रगति करता रहे।
” धम्म प्रहरी सम्मान ” हेतु निर्णायक- मंडल ” गोल ” के अध्यक्ष मा. डॉ राम मनोहर राव जी तथा मा. देवचंद्र भारती प्रखर, महासचिव, एवं समस्त सदस्यों की सहमति से ” राजेश कुमार बौद्ध ” को {धम्म प्रहरी सम्मान 2023 } प्रदान किया गया।

