मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
करौली /नादोती
शोधार्थी अशोक कुमार मीणा निवासी सोप, तहसील नादौती, जिला गंगापुर सिटी को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के भारतीय इतिहास एवं संस्कृति भिवाग ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की हैं, उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफ़ेसर डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में पूर्ण किया है।
उन्होंने अपना शोध कार्य “अलवर राज्य में सामाजिक जीवन का ऐतिहासिक अध्यन (1803 ई. से 1948 ई.) ” विषय पर पूर्ण किया है।अशोक मीणा ने बताया की उन्होंने अपने शोध में मत्स्य प्रदेश (मीणा प्रदेश) और अलवर के सामाजिक जीवन पर खासतौर से कबिलाई आदिवासी मीणा एवं मेव समाज के इतिहास और संस्कृति से जुड़ी बहुत ही महत्पूर्ण जानकारी साझा की हैं, जो आदिवासी समाज और भविष्य के शोधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी और शोध के क्षैत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगी।उन्होंने अपने शोध में किसान कबिलाई जातियों मीणा, मेव, अहीर, यादव, जाट, गुर्जर, राजपूत के मुख्य व्यवसाय और भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ खेती किसानी और किसानों के सामाजिक जीवन पर भी महत्पूर्ण शोध कार्य किया है।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्वयं की कड़ी मेहनत, लग्न, अपने माता पिता, मित्र, गाइड प्रो. डॉ संतोष गुप्ता को दिया हैं जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में उनका सहयोग किया।

