Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*बालाघाट में स्व-सहायता समूह की 43 महिलाओं को मिली स्कूटी, महिलाओं में...

*बालाघाट में स्व-सहायता समूह की 43 महिलाओं को मिली स्कूटी, महिलाओं में खुशी की लहर *

मूकनायक बालाघाट ब्यूरो

समूह से जुड़कर महिलाएं बनी आत्मनिर्भर, औरो को प्रदान कर रही रोजगार जिले के लिए गौरव की बात – रेखा बिसेन* शहर के नए जिला पंचायत भवन बालाघाट में मुख्यमंत्री पर्यावरण मित्र योजना अंतर्गत जिले के 43 संकुल स्तरीय संगठनों को स्कूटी प्रदाय की गई। इस मौके पर महिला स्व-सहायता समूहों सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन व कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर भोपाल से जम्बूरी मैदान से राज्य स्तरीय स्कूटी व ऋण वितरण का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा ममता चौहान, सीएलएफ अध्यक्ष लालबर्रा से चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश की आजीविका की गतिविधियां व प्रगति को प्रदर्शित भी किए। कार्यक्रम के दौरान संकुल स्तरीय संगठन के प्रतिनिधियों को 43 स्कूटी व 70 करोड़ 10 लाख सीसीएलएफ वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस रणदा ने लखपति दीदीयों को बधाई देते हुए और भी लखपति दीदी बने, इस बात की प्रेरणा देते हुए स्कूटी का सदुपयोग करने की बात कही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप आपकी कार्य की प्रति रूचि के कारण ही आप सभी सशक्त होकर कार्य कर रहे है। जिले में अधिकांश महिलाओं ने आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़कर आजीविका के साधन जुटाए है और आत्मनिर्भर बनकर औरो को रोजगार प्रदान कर रही है यह जिले के लिए गौरव की बात है। राजा लिल्हारे ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सफल प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर को आप प्राप्त करें व देश को प्रगति की राह पर ले जाए। सम्राट सरस्वार जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्व-सहायता समूहों से महिलाएं आगे बढ़ रही है वो काबिले तारीफ है। महिलाओं का बैकों में लेनदेन का रिकार्ड भी अच्छा हैं। सभी दीदीयों मेरा निवेदन है कि स्कूटी का सही व सुरक्षित ढंग से उपयोग करें। आपकी मेहनत ही आपको और ऊंची राह पर ले जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन सुषमा नाविक व आभार प्रदर्शन जिला प्रबंधक वीरेंद्र तिड़के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संपादन प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश बिसेन द्वारा किया गया। *कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष योगेश राजा लिल्हारे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, जिला पंचायत सदस्य मनोज टेंभरे, जिला पंचायत सदस्य झामसिंह नागेश्वर, सुश्री डाली कावरे, डुलेंद्र ठाकरे, दुलीचंद राजनीरे, रूकमणी माहुले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकरलाल, कमलजीत छावड़ा, संजय खंडेलवाल, जनपद सदस्य किरनापुर असीम चौहान, बालाघाट जनपद सदस्य भुरू पटेल, रमेश नगपुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस रणदा का स्वागत किया गया। *कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग*

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पंचायत से नेत्रा यादव, एलडीएम, आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक वीरेंद्र तिड़के, जिला प्रबंधक रश्मि मेश्राम, शंशाक तिवारी, दिलीप सिंह गौड, ममता भीमटे, जिला प्रबंधक मुकेश गोखे, लेखापाल विजय मिश्रा, युवा सलाहकार सोनी प्रिया, मोनिका गुप्ता, मनोज भोयर, कार्यालयीन कर्मचारी, सभी विकासखंड से प्रबंधक व एनआरईटीपी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments