Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीदो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है सूरौठ का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य...

दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है सूरौठ का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों ने जताई नाराजगी

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
करौली

सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवल दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने एवं अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए हिंडौन अथवा अन्यत्र जाना पड़ रहा है। कस्बे के लोगों ने जिला कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से सूरौठ के राजकीय अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को अविलंब भरने की मांग की है।
कस्बा सूरौठ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य सरकार ने डॉक्टरों के 6 पद स्वीकृत कर रखे हैं लेकिन चार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में केवल चिकित्सा प्रभारी हिमांशु सिंघल एवं रोहित मित्तल ही कार्यरत है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के चार पद खाली होने के कारण अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 25 हजार की आबादी वाले सूरौठ कस्बे एवं तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी है। अस्पताल की ओपीडी करीब 300 है तथा अस्पताल में 19 चिकित्सा कर्मियों का स्टाफ है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने पर कस्बे के लोगों ने नाराजगी जताई है। सूरौठ क्षेत्र में डेंगू एवं मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने के कारण अस्पताल में चिकित्सकों की पद भरना जरूरी है। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, कांग्रेस नेता केदार मीणा, उपसरपंच श्याम सुंदर सैनी, रिंकू मीणा, राहुल मीणा, जय सिंह मीणा, अजय मावई आदि ने शनिवार को राजकीय अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों के पद रिक्त होने पर नाराजगी जताई। लोगों ने कलेक्टर एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने एवं बीमारियों की रोकथाम के लिए सूरौठ क्षेत्र में फॉगिंग करवाने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments