Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश* दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के सानिध्य...

* दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के सानिध्य में जिला शाखा संभल का पुनर्गठन संपन्न *

प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध के निर्देशानुसार दिांक 01 अक्टूबर, 2023 दिन रविवार, डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन ग्राम महमूदपुर इम्मा, जिला संभल में प्रदेश संगठक/ प्रभारी जिला संभल आद विजयवीर सिंह बौद्ध के प्रयासों से जिला शाखा संभल के पुनर्गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद आद राजवीर सिंह एवं संचालन प्देश महासचिव आद राकेश मोहन भारती ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए। बैठक में जिला मुरादाबाद के प्रभारी प्रदेश सचिव आद नरेश बाबू भारती अपने साथियों सहित चंदौसी से, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर आद सोनपाल सिंह गौतम और उनके साथी बहजोई से, प्रमुख समाज सेवी संसार सिंह अपने अनेकों साथियों सहित जिला संभल के कस्बों, ग्राम देहात से भारी संख्या में बीएसआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। बुद्ध पजा वंदना, त्रिशरण पंचसील गृहण करने के बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। वर्तमान जिला कार्यकारिणी से वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए कहा गया किंतु कोई भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुआ इसलिए प्रदेश अध्यक्ष ने महिपाल सिंह के नेतृत्व वाली जिला कार्यकारिणी को भग करने एवं नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए चार सदस्यीय (प्रदेश महासचिव आद राकेश मोहन भारती प्रदेश सचिव आद नरेश बाबू भारती, प्रदेश संगठक आद विजय वीर सिंह बौद्ध, मंडल अध्यक्ष आद राजवीर सिंह) चुनाव पैनल की घोषणा की। पैनल के सदस्यों ने जिला शाखा मेंशामिल होने के इच्छुक सदस्यों से नाम मांगकर उनके नाम कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज किए और उनकी योग्यता और कार्य क्षमता अनुसार जिला शाखा संभल के निम्नांकित पदों हेतु संस्तुति की।

पहनाकर उनका स्वागत किया। सदन ने ध्वनिमति से नामित किए गए सभी पदाधिकारियों का अनुमोदन किया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आदरणीय कृपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता रशीद बुकें एवं आवश्यक सामग्री हस्तगत की।
पुनर्गठन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध ने संस्था के वारे में मार्गदर्शनीय व्याख्यान दिया। अंत में मंडल अध्यक्ष, मुरादाबाद आद राजवीर सिंह जी ने अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। *सब्ब सुक्ख गाथा* के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
*मूकनायक समाचार ब्यूरो रिपोर्ट*

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments