*मूकनायक:- जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड, बुद्धप्रकाश बौद्ध*
दबोह , 18 अक्टूबर । दबोह पुलिस ने मंगलवार की शाम को हाथ भट्टी की बनी 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इसकी कीमत 6000 रुपए बताई गई है।
दबोह पुलिस ने बताया कि ज्ञानपुरा नाके के पास ग्राम ज्ञानपुरा में चंद्रभान शिवहरे के कब्जे से प्लास्टिक की कट्टी में हाथ भट्टी से बनी 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत 6000 रुपये है। यह कार्यवाही प्रधान आरक्षक नरेश सिंह द्वारा की गई है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

