दबोह , 31 अक्टूबर । विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और एसएसटी टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है इसी के मद्देनजर मंगलवार शाम को दबोह पुलिस और एसएसटी टीम ने एमपी व यूपी के बॉर्डर धौरका नाके पर संयुक्त रूप से चैकिंग की। इस दौरान टीम ने यूपी से आ रहे एक व्यक्ति से लगभग 10 किलो चाँदी जब्त की है। इसकी कीमत करीब 7 लाख रूपए आँकी गई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रविकांत सोनी पुत्र चंद्रशेखर सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी महावीरपुरा थाना मोंठ जिला झाँसी उत्तरप्रदेश का बताया है। दबोह पुलिस ने युवक के विरुद्ध धातुओं के अवैध परिवहन की कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

